केंद्र सरकार ने LPG सिलेंडर की दोबारा बुकिंग को लेकर 45 दिनों की समय सीमा में बदलाव किया है। नया नियम 7 सितंबर से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लागू हो गया
देश में हाल के दिनों में गैस की कमी के बाद LPG सिलेंडर की बुकिंग को लेकर नियमों में बदलाव किया गया था। पहले एक सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए 45 दिनों का इंतजार करना पड़ता था। अब केंद्र सरकार ने इस नियम में बदलाव कर दिया है।केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता 25 दिनों के बाद अगला LPG सिलेंडर बुक कर सकेंगे।यानी अब उपभोक्ताओं को दूसरे सिलेंडर की बुकिंग के लिए 45 दिनों तक इंतजार नहीं करना होगा। नया नियम सोमवार, 7 सितंबर 2026 से लागू कर दिया गया है।सरकार के इस फैसले से उन उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें घरेलू जरूरतों के कारण अपेक्षाकृत कम समय में दोबारा LPG सिलेंडर की आवश्यकता पड़ती है।