Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Janvani Hindustan Janvani Hindustan Janvani Hindustan
Janvani Hindustan Janvani Hindustan Janvani Hindustan
  • भारत
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • हेल्थ एंड वेलनेस
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • एआई
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • जानकारी
  • ग्राफिक्स
  • भारत
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • हेल्थ एंड वेलनेस
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • एआई
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • जानकारी
  • ग्राफिक्स
Subscribe
Close

Search

अमरोहाउत्तर प्रदेशजानकारी

अमरोहा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 6 थाना प्रभारियों का तबादला; 53 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

Avatar photo
By जनवाणी हिन्दुस्तान डेस्क
September 27, 2026 2 Min Read
0

अमरोहा जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसपी लखन सिंह यादव ने छह थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया है। इसके अलावा 53 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।

अमरोहा में एसपी लखन सिंह यादव ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 6 थाना प्रभारियों का तबादला किया। 53 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए।

अमरोहा। जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने छह थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती की है। इसके साथ ही जिले के कुल 53 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए गए हैं।

शुक्रवार रात जारी किए गए तबादला आदेश के तहत गजरौला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार को डिडौली कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज तोमर को गजरौला थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

तबादला आदेश के अनुसार डिडौली कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बालियान को मंडी धनौरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं अमरोहा देहात थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी को नौगावां सादात थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा मंडी धनौरा थाना प्रभारी सतेंद्र सरोहा को हसनपुर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है, जबकि नौगावां सादात थाना प्रभारी सुनील कुमार को अमरोहा देहात थाने की कमान सौंपी गई है।

एसओजी और क्राइम इंस्पेक्टर की भी तैनाती

पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर पवन शर्मा को नौगावां सादात थाने में क्राइम इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है।

वहीं, कुछ दिन पहले रजबपुर थाने से लाइन हाजिर किए गए दरोगा विकास कुमार को एसओजी का नया प्रभारी बनाया गया है। दरोगा राजेंद्र कुमार को बंबूगढ़ चौकी का इंचार्ज नियुक्त किया गया है

53 पुलिसकर्मियों के भी तबादले

एसपी के आदेश के तहत थाना प्रभारियों के अलावा जिले के 53 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। इनमें 21 सिपाही भी शामिल हैं। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद विभिन्न थानों और इकाइयों में नई तैनाती प्रभावी होगी।

Tags:

अमरोहा न्यूजअमरोहा पुलिसअमरोहा पुलिस तबादलाउत्तर प्रदेश पुलिसएसपी लखन सिंह यादवगजरौला थानाडिडौली पुलिसथाना प्रभारी तबादला
Avatar photo
Author

जनवाणी हिन्दुस्तान डेस्क

Follow Me
Other Articles
Previous

अमरोहा में मौसम को लेकर DM का बड़ा आदेश, 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

Next

अमरोहा में Rapido सेवा से सफर हुआ आसान, पहली राइड पर 50% तक छूट; ₹20 से दिखा बाइक किराया

Recent Comments

No comments to show.

महत्वपूर्ण लिंक

  • भारत
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • हेल्थ एंड वेलनेस
  • शिक्षा
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग
  • एआई
  • मनोरंजन
  • जानकारी
  • ग्राफिक्स
  • वीडियो

श्रेणियाँ

  • हमारे बारे में
  • संपादकीय नीति
  • फैक्ट-चेकिंग नीति
  • सुधार नीति
  • गोपनीयता नीति
  • नियम एवं शर्तें
  • अस्वीकरण
  • कॉपीराइट नीति

जनवाणी हिन्दुस्तान

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • लेखक/टीम
  • शिकायत निवारण

संपर्क करें

  • 📧 ई-मेल : janvanihindustan@gmail.com
  • विज्ञापन दें
  • सोशल मीडिया
Copyright 2026 — Janvani Hindustan. All rights reserved.