Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Janvani Hindustan Janvani Hindustan Janvani Hindustan
Janvani Hindustan Janvani Hindustan Janvani Hindustan
  • भारत
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • हेल्थ एंड वेलनेस
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • एआई
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • जानकारी
  • ग्राफिक्स
  • भारत
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • हेल्थ एंड वेलनेस
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • एआई
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • जानकारी
  • ग्राफिक्स
Subscribe
Close

Search

बिजनौरउत्तर प्रदेश

नजीबाबाद के जाब्तागंज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

Avatar photo
By जनवाणी हिन्दुस्तान डेस्क
September 23, 2026 2 Min Read
0

नजीबाबाद। मोहल्ला जाब्तागंज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि हाजी मोहम्मद फैसल ने फीता काटकर किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि हाजी मोहम्मद फैसल ने रक्तदान करने वाले लोगों का उत्साहवर्धन किया और अपने हाथों से उन्हें जूस पिलाया।

शिविर का आयोजन डॉ. उस्मान और डॉ. इरफान द्वारा किया गया। डॉक्टरों की टीम की देखरेख में रक्तदान की प्रक्रिया कराई गई। शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों की आवश्यक जांच और चिकित्सकीय निगरानी के बाद रक्तदान कराया गया।

इस अवसर पर मुखिया उर्फ अंजार ने सबसे पहले रक्तदान कर शिविर की शुरुआत में अपना योगदान दिया। उनके रक्तदान के बाद अन्य स्थानीय लोगों ने भी आगे आकर रक्तदान किया।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और ऐसे शिविर लोगों में सामाजिक सेवा एवं मानवता की भावना को मजबूत करने का काम करते हैं। शिविर के माध्यम से लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया गया।

रक्तदान शिविर के दौरान अधिवक्ता रहमान खान, फरमान, अदनान खान, तोहीद खान, अकरम खान, यामीन मलिक, साजिद खान, उजैफ मलिक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

आयोजकों और चिकित्सकीय टीम ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी समाजहित में इस तरह के सेवा कार्य जारी रखने की बात कही।

Tags:

Najibabad Newsजाब्तागंजडॉ. इरफानडॉ. उस्माननजीबाबादबिजनौर न्यूज़रक्तदान शिविरस्वैच्छिक रक्तदानहाजी मोहम्मद फैसल
Avatar photo
Author

जनवाणी हिन्दुस्तान डेस्क

Follow Me
Other Articles
Previous

वंदे मातरम् पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा अपडेट: नहीं गाने पर सजा के सवाल की होगी जांच

Next

TRAI का नया नियम: अब Voice + SMS वाले रिचार्ज के ज्यादा विकल्प, डेटा की जरूरत नहीं तो कैसे बचा सकते हैं पैसे ?

Recent Comments

No comments to show.

महत्वपूर्ण लिंक

  • भारत
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • हेल्थ एंड वेलनेस
  • शिक्षा
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग
  • एआई
  • मनोरंजन
  • जानकारी
  • ग्राफिक्स
  • वीडियो

श्रेणियाँ

  • हमारे बारे में
  • संपादकीय नीति
  • फैक्ट-चेकिंग नीति
  • सुधार नीति
  • गोपनीयता नीति
  • नियम एवं शर्तें
  • अस्वीकरण
  • कॉपीराइट नीति

जनवाणी हिन्दुस्तान

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • लेखक/टीम
  • शिकायत निवारण

संपर्क करें

  • 📧 ई-मेल : janvanihindustan@gmail.com
  • विज्ञापन दें
  • सोशल मीडिया
Copyright 2026 — Janvani Hindustan. All rights reserved.